National Recruitment Agency in Hindi
National Recruitment Agency राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी National Recruitment Agency क्या है ? वर्तमान में , सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता की समान शर्तों वाले विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग भर्ती एजेंसियों द्वारा संचालित की जाने वाली भिन्न-भिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित होना पड़ता है। उम्मीदवारों को भिन्न-भिन्न भर्ती एजेंसियों को शुल्क का भुगतान करना पड़ता है और इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए लंबी दूरियां तय करनी पड़ती है। इन अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से उम्मीदवारों के साथ-साथ संबंधित भर्ती एजेंसियों पर भी बोझ पड़ता हैं। इसमें बार-बार होने वाले खर्च , कानून और व्यवस्था/सुरक्षा संबंधी मुद्दे और परीक्षा केन्द्रों संबंधी समस्याएं शामिल हैं। सरकारी नौकरी के लिए देनी होगी अब एक परीक्षा , सरकार ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन को दी मंजूरी कई तरह की सरकारी नौकरियों के लिए अब अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी। उनकी जगह अब सिर्फ एक परीक्षा देनी होगी। उसी के जरिए अलग-अलग पदों पर बहाली हो सकेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए नई राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agenc...